![]()
चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में खरीदी जा रही धान और बाजरे का तुरंत उठान कराने के निर्देश दिए। सीएम सैनी ने कहा कि मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान भी तेज किया जाए, ताकि स्टॉक जमा न हो। अब तक प्रदेश में करीब 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा करेंगे सीएम ने प्रशासनिक सचिवों को मंडियों का दौरा कर खरीद, उठान और किसानों की सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्हें इसकी रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। खरीद की निगरानी के लिए हर मंडी में HCS स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। बाजरे पर 2,900 रुपए MSP सुनिश्चित करने का दावा सीएम सैनी ने कहा कि सरकार इस साल किसानों को बाजरे के लिए 2,900 रुपए प्रति क्विंटल का MSP सुनिश्चित करेगी। सरकार बाजरा 2,300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। खुले बाजार में इससे ज्यादा भाव मिलने पर बाजार भाव और 2,900 रुपए के MSP के बीच का अंतर भावान्तर भरपाई योजना के तहत दिया जाएगा। सरकार के अनुसार किसानों को अधिकतम 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा। फिलहाल खुले बाजार में बाजरे का औसत भाव करीब 2,235 रुपए है। राइस मिलर्स के पास बची धान की जांच उन्होंने पिछले साल खरीदी गई धान का कुछ हिस्सा राइस मिलर्स के पास बचा होने के मामले में विभागीय टीम बनाने के निर्देश दिए। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2,777 रुपए प्रति क्विंटल की राशि तय की गई है।
Source link
CM ने कहा- मंडियों से धान-बाजरे का तुरंत उठान हो:प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा करेंगे; बाजरे पर ₹2900 MSP मिलेगी
