Headlines

तरनतारन मेले में पुलिस के सामने हुड़दंग, निहंगों से झड़प:प्रशासन के दावों की खुली पोल, स्टंटबाजी के चलते हड़कंप, हादसे में जा चुकी है चार की जान




तरनतारन में ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा बुड्ढा साहिब जी के सालाना जोड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े व पुख्ता इंतजाम करने का बड़ा दावा किया था। हालांकि, मेले में पहुंचे हुड़दंगी नौजवानों ने प्रशासन के इन दावों की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी। मेले के दौरान मनचले युवकों ने ट्रैक्टरों पर खतरनाक स्टंट किए और मोटरसाइकिलों से साइलेंसर के पटाखे फोड़कर संगत में डर और दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वायरल वीडियो ने खोली पुलिसिया खौफ की पोल सोशल मीडिया पर इस हुड़दंगबाजी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निहंग सिंह और कुछ पुलिसकर्मी इन मनचले युवकों को स्टंटबाजी और गुंडागर्दी करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके, हुड़दंगी बेखौफ होकर अपनी हरकतें जारी रखते दिखे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन नौजवानों में कानून या पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। हादसों में गई 4 नौजवानों की जान सड़कों पर हुड़दंग और तेज रफ्तार का यह खूनी खेल हर साल कई परिवारों के चिराग बुझा देता है। इस बार भी मेले के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 नौजवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। भिखीविंड के पास मेले में शामिल होने आ रहे तीन नौजवानों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, अड्डा नूरदी के पास भी एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अन्य युवक की मौके पर ही जान चली गई। संगत में भारी रोष, मर्यादा बनाए रखने की अपील मेले में आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस हुड़दंगबाजी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना रवैये से धार्मिक मेले की पवित्रता और माहौल पूरी तरह खराब होता है। गुरु महाराज के द्वार पर भक्ति, श्रद्धा और विनम्रता के साथ आना चाहिए, न कि शोर-शराबे और हुड़दंग के जरिए दूसरों की जान जोखिम में डालने के लिए। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। तश्वीरों से दिखिए मेले में स्टंट बाजी और विवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *