![]()
पानीपत पुलिस की CIA-3 टीम ने बिहोली गांव से सिवाह निवासी युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नैन गांव निवासी विशाल और प्रिंस के रूप में हुई है। CIA-3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने 2 साथी आरोपी भाउपुर निवासी बंटी और अनुज के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फ्रोंक्स और छिनी गई स्विफ्ट गाड़ी बरामद कर ली है। पहले दो हो चुके हैं गिरफ्तार इसके बाद वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी बंटी और अनुज के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बलेनो गाड़ी बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पैसों के लेनदेन का था विवाद आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी बंटी का सिवाह निवासी प्रीतम के साथ पैसों का लेन-देन था। पैसे मांगने पर प्रीतम टाल-मटोल कर रहा था। उसने यह बात अपने उक्त साथी आरोपियों को बताई और उनके साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। यह है पूरा मामला थाना बापौली में सिवाह निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 सितंबर को उसका पोता प्रीतम अपनी दादी को दवाई दिलवाने के लिए अपनी गाड़ी से बिहोली आया था। प्रीतम अपनी दादी को डॉक्टर के पास छोड़कर वापस अपनी गाड़ी में बैठ गया। कुछ देर बाद झगड़े की आवाज सुनकर डॉक्टर बाहर आया और प्रीतम के साथ झगड़ा होने की जानकारी उसकी दादी को दी। उसकी दादी ने फोन पर बताया कि प्रीतम के पास दो गाड़ियां आईं और झगड़ा करने के बाद प्रीतम को उसकी गाड़ी सहित अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि 2 गाड़ियां, बलेनो और फ्रोंक्स, शहरमालपुर की तरफ गई हैं। थाना बापौली में सतपाल की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने प्रीतम की तलाश, मामले की जांच और आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
Source link
पानीपत में अपहरण कर मारपीट के 2 आरोपी गिरफ्तार:फ्रोंक्स और स्विफ्ट कार बरामद, 2 साथी पहले पकड़े जा चुके
