Headlines

जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को कम करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम



भास्कर न्यूज|लोहरदगा जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को कम करने तथा समुदायों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होप व असर के बैनर तले विभिन्न जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं बताया गया कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व वंचित समुदायों को जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ ईंधन के महत्व के बारे में जानकारी देना है। दैनिक जीवन में ऐसे व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवारों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी सुधार हो सके। वहीं बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में असर टीम की एलिजाबेथ ने पारंपरिक ईंधन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले धुएं, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही स्वच्छ ईंधन व ऊर्जा के बेहतर विकल्प अपनाने, ईंधन की बचत करने, घर और समुदाय में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने विषय प्रवेश कराया। साथ ही जिले के चार प्रखंड लोहरदगा, सेन्हा, किस्को व भंडरा के 13 पंचायतों में स्वच्छ ईंधन के प्रयोग, व्यवहार परिवर्तन को लेकर किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। वहीं जेएसएलपीएस के डीपीएम राजेश कुमार गुप्ता ने मुद्रा लोन व अन्य सहयोग के बारे में बताया। नाबार्ड की डीडीएम शोभा रानी कुजूर ने नाबार्ड द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सदर अस्पताल के डीपीसीएम सतीश तिर्की ने स्वच्छ ईंधन में सहिया दीदी के सहयोग पर जानकारी दी। सिद्धा संस्था के हेमंत ने उन्नत चूल्हा व बायोगैस के बारे में विस्तार से बताया। वहीं बताया गया कि होप और असर का मानना है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौती से निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए समुदाय की भागीदारी, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन बेहद जरूरी है। जब प्रत्येक परिवार अपने स्तर पर छोटे-छोटे पर्यावरण-अनुकूल कदम उठाएगा, तभी सामूहिक रूप से एक स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ समाज का निर्माण संभव होगा। मौके पर उज्ज्वल, अरविंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *