![]()
तरनतारन में बाबा बुड्ढा जी के वार्षिक जोड़ मेले पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत के सहयोग से फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित थे। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। डीएसपी गुरबिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह कई तरह के लंगर लगाए जगह-जगह कई तरह के लंगर लगाए गए, जिनमें साग-मक्की की रोटी, दाल-फुलका, पकौड़े, चाय, ठंडे-मीठे जल की छबील, मिनरल वाटर, फल, टॉफियां और फ्रूटी बांटी गई। स्कूली बच्चों का मार्च पास्ट विशेष आकर्षण रहा। कई इलाकों से गुजरा नगर कीर्तन यह नगर कीर्तन बघियाड़ी मोड़, गांव स्वर्गापुरी, अड्डा झब्बाल, गुरुद्वारा बीबी वीरो, झब्बाल खुर्द और ठठा मोड़ से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी में संपन्न हुआ।
Source link
तरनतारन में वार्षिक जोड़ मेले पर उमड़ी संगत:फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित; बोले सो निहाल के गूंजे जयकारे
