![]()
पंचायती राज चुनाव-2026 के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं। पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनके लिए 826 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। नामांकन 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में 6 और तीसरे में 4 पंचायत समितियां दूसरे चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होगा। इसके बाद पंच-सरपंच के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन और 30 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं तीसरे चरण में खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच के लिए 4 नवंबर को नामांकन और 5 नवंबर को मतदान होगा।
उदयपुर की 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव, 826 मतदान केंद्र बनाए पंच-सरपंच के चुनाव भी चरणवार पहले चरण में पंच-सरपंच के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन और 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण में पंच-सरपंच के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन और 30 अक्टूबर को मतदान होगा। उपसरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण में 4 नवंबर को नामांकन, 5 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।
Source link
पंचायती राज चुनाव:पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 15 को नाम वापसी; 22 को मतदान
