Headlines

अनंत ने जिस साधु से लेटकर टीका लगवाया वो कौन?:बृज भूषण सिंह ने अनंत के पास भेजा; कहा- आप कैसे हैं; JDU विधायक बोले-बढ़िया




बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और यूपी के दबंग पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई है। दरअसल, 3 दिन पहले अनंत सिंह का लेट कर टीका लगावाने वाली तस्वीर सामने आई थी। जो साधु उन्हें टिका लगा रहे थे, वो यूपी से आए थे। ये साधु पूर्व सांसद बृज भूषण शरण के करीबी हैं। साधु ने ही अनंत सिंह और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण की वीडियो कॉल पर बात करवाई। वीडियो कॉल पर पूर्व सांसद बृज भूषण शरण अनंत सिंह का हाल चाल पूछते हैं। फिर कहते हैं कि ये साधु जी मेरे बहुत खास हैं। बिहार से जुड़ा हुआ ही इनका मंदिर अयोध्या में है। वीडियो कॉल पर अनंत सिंह सिर पर टीका, काला चश्मा लगाए बृज भूषण से बात करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच लगभग 1 मिनट बात होती है। बातचीत के अंत में बृज भूषण सिंह अनंत सिंह से कहते हैं कि जल्द मुलाकात होगी। 6 अक्टबूर को वीडियो आया था सामने 6 अक्टूबर को अनंत सिंह के फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में एक साधु अनंत सिंह के साथ दिख रहे हैं। साधु अनंत सिंह को माला पहनाते हैं। उसके बाद फूलों की माला। इस दौरान अनंत सिंह का समर्थक उन्हें उनका चश्मा देता है। वो चश्मा पहनते हैं और फिर साधु-संतों के साथ तस्वीर खींचवाने लगते हैं।
कौन हैं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृजभूषण शरण सिंह यूपी के दबंग सांसद रह चुके हैं। वो भारतीय कुश्ती महासंघ के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। 2023 में उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। 6 महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसमें एक नाबालिग थी। FIR नहीं होने पर पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अप्रैल 2023 में FIR दर्ज की गई। बाद में नाबालिग पहलवान ने शिकायत वापस ले ली थी। दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। 3 अगस्त 2026 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार की अदालत ने बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर को यौन शोषण केस से बरी कर दिया था। अब जानिए आजकल क्यों चर्चे में हैं अनंत सिंह मोकामा के जदयू विधायक अपने बयानों और अपने अंदाज से एक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो पार्टी लाइन से हटकर अपने बागी तेवर के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। एमएलसी चुनाव में वो जदयू के कैंडिडेट नीरज कुमार का समर्थन ना करके पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जीताने के लिए रोड शो कर रहे हैं। अनंत-नीरज विवाद को सुलझाने के लिए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को जिम्मा दिया था। 5 अक्टूबर को ललन सिंह ने बयान दिया था कि उन्होंने अनंत सिंह से बात की है। 5 अक्टूबर को कहा था, उनकी अनंत सिंह से बात हो गई है। अब वो इस विवाद को लेकर कोई सार्वजिनक बयान नहीं देंगे। 48 घंटे बाद ही अनंत सिंह ने पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताने की अपील की थी। अनुज सिंह की जीत पक्की करने के लिए अनंत सिंह ने लगातार रोड शो कर रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा था-नीतीश के लिए गोली खाई अनंत सिंह ने कहा है कि मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं। उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई। लेकिन पार्टी में नीति है तो अब न्याय हो। मैं जब विधानसभा का चुनाव लड़ रहा था तब नीरज ने क्या क्या नहीं किया। तब पार्टी कहां थी। अगर नियम है तो सबके लिए बराबर हो। वरना पार्टी रहे या ना रहे। मैं किसी का कर्मचारी नहीं हूं। ‘मैं कोई प्रधानामंत्री थोड़े बन रहा हूं। राजनीति में कभी कमाने नहीं आया। मैंने आजतक एक लाइसेंस तक नहीं लिया। पार्टी के किसी नेता ने मुझे मनाया नहीं है। मैं देखना चाहता हूं कि पार्टी क्या तर्क देकर मुझे मनाती है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *