Headlines

गुना में बंद खाते का चेक देकर भैंस चोरी:ललितपुर के व्यापारी की आठ लाख की भैंसे चुराई, शिवपुरी के बदरवास से बरामद हुईं




गुना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में बंद बैंक खाते का चेक देकर मवेशी चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ललितपुर के व्यापारी को भुगतान का झांसा देकर 4 भैंसें और उनके 4 नवजात बच्चे चोरी कर लिए। इनकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से सभी मवेशियों को बरामद कर लिया है। गुना मंडी में बेचने आए थे मवेशी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बड़ापुरा निवासी मवेशी व्यापारी इकराम कुरैशी (40), पिता बाबूदीन कुरैशी, अपने साथी टीपू सुल्तान कुरैशी के साथ 5 अक्टूबर को लोडिंग वाहन से 4 भैंसें और उनके 4 नवजात बच्चे लेकर गुना मंडी आए थे। रात होने के कारण उन्होंने श्रीराम कॉलोनी स्थित मैदान में वाहन रोक लिए। छह साल से बंद खाते का चेक दिया पुलिस के मुताबिक, गुना निवासी राजपाल पालीवाल और जयपाल यादव ने व्यापारी को झांसे में लिया। आरोपियों ने मवेशी खरीदने के लिए ऐसा चेक दिया, जिसका बैंक खाता पिछले छह साल से बंद था। उन्होंने बाकी भुगतान गुना पहुंचने पर करने की बात कही थी। श्रीराम कॉलोनी में मवेशी उतरवाने के बाद आरोपियों ने रात में मौका पाकर 4 भैंसें और उनके 4 बच्चे चोरी कर लिए। सुबह करीब 5 बजे व्यापारी की नींद खुली तो सभी मवेशी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बदरवास से सभी मवेशी बरामद शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। साइबर इनपुट और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से चोरी किए गए सभी मवेशियों को बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी के खिलाफ 5 वारंट थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार, मुख्य आरोपी राजपाल पालीवाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ न्यायालय से जारी 5 वारंट लंबित मिले हैं। इनमें 4 स्थायी वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *