![]()
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार शाम 7:00 बजे से धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखने आने वाले दर्शकों को दोपहर 3:00 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शकों को अपने टिकट पर दर्ज गेट संख्या के अनुसार तय किए गए रूट से ही पहुंचना होगा। सीधे स्टेडियम के गेट तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को चिह्नित पार्किंग में खड़ा करने के बाद दर्शकों को करीब 300 मीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी। स्टेडियम के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जगह-जगह बैरिकेडिंग और दिशा-सूचक (साइनेज) बोर्ड लगाए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात जवानों को संयुक्त आदेश (ज्वाइंट ऑर्डर) जारी कर पार्किंग व प्रमुख चौराहों पर तैनात कर दिया गया है। भारी वाहनों की सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक नो एंट्री प्रभावी मैच के दौरान शहर में यातायात सुचारु रखने के लिए शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से मैच खत्म होने तक कई मुख्य मागों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सुजाता चौक, स्मार्ट बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, एजी मोड़, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, कडरू ब्रिज और अरगोड़ा चौक समेत कई इलाकों में ऑटो, टोटो, सवारी और मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक नो एंट्री प्रभावी रहेगी। सुरक्षा में 518 पुलिस पदाधिकारी व 1200 जवान तैनात, एडीजी खुद कर रहे मॉनिटरिंग
मुकाबले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए कुल 518 पुलिस पदाधिकारियों और 1,200 पुलिसकर्मियों (जवान व महिला कर्मी) को मुस्तैद किया गया है। एडीजी स्वयं समूची सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को दो अलग-अलग चक्रों में बांटा गया है, ताकि मैच देखने आ रहे दर्शकों की जांच से लेकर भीड़ नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट तक हर पहलू पर पैनी नजर रखी जा सके। स्टेडियम के भीतर स्टैंड्स, पवेलियन और संवेदनशील गैलरी में 335 पुलिस अधिकारियों के साथ 850 जवानों की कड़ी निगरानी रहेगी। वहीं, स्टेडियम के बाहरी परिसरों, पार्किंग स्थलों, चेकिंग बैरिकेड्स और मुख्य चौराहों पर 183 पुलिस पदाधिकारियों एवं 350 जवानों की टीम तैनात रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा और सघन तलाशी के लिए कुल 400 महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गेटवार रूट और पार्किंग साउथ और साउथ-ईस्ट गेट (प्रभात तारा मैदान): अरगोड़ा की ओर से आने वाले दर्शक धुर्वा गोलचक्कर से दाहिने मुड़कर प्रभात तारा मैदान जाएंगे, जहां मुख्य पार्किंग बनाई गई है। यहां वाहन खड़ा कर दर्शक 300 मीटर पैदल चलकर स्टेडियम पहुंचेंगे। यह मैदान भरने पर डीएवी स्कूल, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, संत थॉमस स्कूल और शाखा मैदान में पार्किंग कराई जाएगी। वेस्ट गेट (सखुआ मैदान): अरगोड़ा की ओर से आने वाले दर्शक धुर्वा गोलचक्कर से वीर कुंवर सिंह चौक और धुर्वा बस स्टैंड होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सामने स्थित सखुआ मैदान पहुंचेंगे। सखुआ मैदान भरने पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में गाड़ियां पार्क होंगी। यहाँ से भी 300 मीटर पैदल चलना होगा। नॉर्थ गेट (हाईकोर्ट हेलिपैड ग्राउंड): नया सराय की ओर से आने वाले दर्शक हाईकोर्ट हेलिपैड ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे। इसके बाद 300 मीटर पैदल चलकर नॉर्थ गेट से प्रवेश मिलेगा। टिकट जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति होगी; दूसरे गेट के टिकट से यहां प्रवेश नहीं मिलेगा। वीआईपी व बीवीआईपी मार्गः पासयुक्त वीआईपी वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए नॉर्थ गेट के पास तय विशेष पार्किंग तक पहुंचेंगे। इस रूट पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Source link
धोनी के शहर में आज दिखेगा क्रिकेट का जलवा:शालीमार चौक से नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित, दर्शकों की 3 बजे से एंट्री
