![]()
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज 9 अक्तूबर को मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित की जा रही है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब के डायरेक्टर किरन शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
.
मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों और स्कूलों में आयोजित गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा।
SCERT की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारियों को मेगा पीटीएम की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इससे पहले 6 अक्टूबर को भी इस संबंध में पत्र जारी किया गया था।
स्कूल प्रमुखों को दिए निर्देश
निर्देशों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को होने वाली मेगा पीटीएम के दौरान सरकारी स्कूलों में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों में आयोजित होने वाली गतिविधियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि वे बच्चों की पढ़ाई और स्कूल में उनकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।
गतिविधियों की वीडियो बनाकर भेजनी होगी
SCERT ने स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और स्कूल प्रमुख मेगा पीटीएम से जुड़ी गतिविधियों की वीडियो बनाकर निर्धारित WhatsApp नंबर 8353006154 पर भेजेंगे।
इसके अलावा, मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों की भागीदारी से जुड़ी गतिविधियों को भी रिकॉर्ड करने के लिए कहा गया है।
फोटो और वीडियो का रिकॉर्ड रखने पर जोर
निर्देशों में मिशन समर्थ और मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना से संबंधित गतिविधियों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है। वीडियो में संबंधित गतिविधियों और उनमें विद्यार्थियों की भागीदारी को दर्शाया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और मेगा पीटीएम की गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार रखने के लिए कहा गया है। यह पत्र पंजाब के संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।
