Headlines

पंजाब में आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी:तरनतारन-पठानकोट में लोग बोले- पहले कभी ऐसा नहीं देखा, ये उल्का पिंड हो सकता




पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात आसमान में अचानक तेज रोशनी चमकती दिखी। ये नजारा देखते ही लोग हैरान रह गए और इसे उल्का पिंड बताने लगे। कुछ ही देर में घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। तरनतारन में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में कुछ समय के लिए एक तेज चमक दिखाई दी। यह सामान्य बिजली की चमक जैसी नहीं थी और न ही यह आतिशबाजी थी। तरनतारन और पठानकोट के साथ कई और जिलों में ये नजारा दिखा। इसी वजह से कई लोगों ने इसे उल्का पिंड या आसमान में दिखाई देने वाली किसी खगोलीय घटना से जोड़ा। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना से जुड़े PHOTOS… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने वीडियो शेयर कर कमेंट किए। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने आसमान में तेज रोशनी को आगे बढ़ते हुए देखा, जबकि कुछ लोगों के अनुसार रोशनी कुछ पल के लिए चमकी और फिर गायब हो गई।
फिलहाल इस रहस्यमयी रोशनी को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि विशेषज्ञ या संबंधित विभाग इस घटना को लेकर क्या जानकारी सामने रखते हैं। पठानकोट में भी 8:40 बजे दिखाई दिया नजारा पठानकोट में भी देर शाम 8:40 पर उल्का पिंड गिरने का दावा किया गया। जिसके बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई। बता दें, ये उल्का पिंड देखने में ठीक इस प्रकार प्रतीत हुआ जैसे किसी बड़े पटाखे को आसमान में छोड़ा गया हो। ज्यादातर लोगों ने इसे पटाखा ही समझा। मिशन रोड से गुजर रहे राजेश ने बताया कि चंद सैकेंड के लिए ऐसा लगा जैसे बड़ी लाइट ऑन हुई हो। लेकिन, अगले ही पल वो गायब हो गया। राजेश ने कहा कि उस समय ऐसा लगा जैसे किसी ने आसमान में बड़ा पटाखा छोड़ा हो। क्या होता है उल्का पिंड? उल्का पिंड (मेटेराइट) अंतरिक्ष में घूमने वाले पत्थर या धातु के टुकड़े होते हैं। जब ये टुकड़े पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और घर्षण (रगड़) के कारण पूरी तरह नष्ट नहीं होते, बल्कि चट्टान के रूप में पृथ्वी की सतह पर आ गिरते हैं, तो इन्हें उल्का पिंड कहा जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *