![]()
पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पठानकोट पुलिस की ओर से थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। थाना डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी विजय कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीमों ने यह अभियान चलाया। इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन के आसपास गुज्जरों के डेरों में चेकिंग की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस ने डेरों में रहने वाले लोगों से कहा कि वे अपने घरों में आने वाले बाहरी लोगों की जानकारी पुलिस को दें। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विजय कुमार ने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाई जाए और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। सहयोग के लिए नागरिकों से अपील
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को भी अपने आसपास किसी व्यक्ति या गतिविधि पर थोड़ा भी संदेह होता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि एयरफोर्स स्टेशन जैसे अति-संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है।
Source link
पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पुलिस की सर्च:घरों में तलाशी ली, गुज्जरों के डेरों में पहुंची; संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील
