![]()
इंदौर में पिछले दिनों से सफाई मित्रों का प्रदर्शन और हड़ताल चल रही थी। बुधवार रात कलेक्टर और निगम कमिश्नर की चारों पंचायतों और यूनियन पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद वे सहयोग के लिए राजी हो गए। इसके बाद गुरुवार से इंदौर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो गई। हालांकि, वाल्मीकि सेना अभी भी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़ी हुई है। इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि वह सफाई मित्रों के साथ खड़ी है। सफाई मित्रों को भी अच्छा जीवन यापन करने का हक है। मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहना है कि कर्मचारियों की मांग वास्तविक है। उनका जीवन स्तर भी सुधरना चाहिए, उन्हें भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। उनके बच्चों को भी अच्छा एजुकेशन मिलना चाहिए। बीजेपी की निरंकुश सरकार, महापौर और स्थानीय शासन प्रशासन है। इसलिए उनकी मांगें पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा है कि वे इंदौर में सफाई व्यवस्था को जारी रखते हुए अपना विरोध भी जारी रखे। कांग्रेस पार्टी सफाई मित्रों के साथ है। कांग्रेस का दायित्व है कर्मचारियों का साथ देना आने वाले समय में सरकार बदलेगी तब शत प्रतिशत जैसा सफाई कर्मचारी चाहते है वैसा निर्णय आएगा। कांग्रेस उनके साथ खड़े होकर उनका साथ देगी। उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उनकी मदद कर सकती है। आने वाले समय नगर निगम की हमारी सरकार बनेगी तो उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी विफलता को कांग्रेस पर डालना चाह रहे है। कर्मचारियों की रक्षा, सुरक्षा करना ट्रिपल इंजन की सरकार को करना चाहिए, जो वह नहीं कर पा रहे है। कांग्रेस का दायित्व है उनका साथ देना, मगर आपका दायित्व है मांगों को पूरा करना। इनकी वजह से इंदौर 8 बार नंबर वन आया है नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कहा कि ये दुख की बात है कि हमारे सफाई कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा, जबकि उनके ही प्रयास से, सहयोग से और दिन-रात की मेहनत से इंदौर 8 बार सफाई में पूरे भारत में नंबर वन आया है। ऐसे में जरूरी था शासन, प्रशासन, महापौर उनकी आवाज बनते उनकी आवाज सुनते, लेकिन यहां उल्टा हुआ। बीजेपी सरकार के हाथी के दांत है खाने के अलग, दिखाने के अलग। हम निगम कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।
Source link
चिंटू चौकसे बोले- कांग्रेस सफाई मित्रों के साथ:कहा- इंदौर जिनके कारण 8 बार नंबर वन आया, उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा
