Headlines

हिमाचल डिप्टी CM को अमित शाह ने की कॉल:जन्मदिन पर बधाई दी, गोशाला में थे; अग्निहोत्री बोले- आप हर बार याद करते हैं




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अमित शाह का जिस वक्त फोन आया, उस दौरान मुकेश अग्निहोत्री गोशाला में सेवा कर रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अमित शाह का धन्यवाद किया और कहा कि आप हर बार याद करते हैं। अग्निहोत्री ने इस आत्मीयता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री का हिमाचल के डिप्टी सीएम को जन्मदिन पर फोन करना राजनीतिक और व्यक्तिगत, दोनों लिहाज से चर्चा का विषय है। हालांकि, इस बातचीत में जन्मदिन की शुभकामनाओं के अलावा किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकेश के घर पर केक काटा
वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र और ऊना जिले की महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निहोत्री के घर पहुंचकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद अग्निहोत्री बाबा बालकनाथ गोशाला, जखेवाल में गोसेवा करने पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *