Headlines

दिल्ली में 10 अक्टूबर को ट्रैफिक जाम की आशंका:झारखंड में राजधानी और गरीब रथ समेत कई प्रमुख ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी की लिस्ट




CJP के कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 10 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। यह फैसला नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास संभावित आवागमन की परेशानी को देखते हुए लिया गया है। पूर्व दिशा से आने वाली प्रमुख राजधानी और गरीब रथ एक्सप्रेस सेवाओं को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशनों से चलकर 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली थीं। रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12301 (हावड़ा – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस), 12313 (सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस) और 12877 (रांची – नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस) शामिल हैं। धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरव ने यह जानकारी दी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 10 अक्टूबर को यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर ट्रेन की स्थिति जांच लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *