Headlines

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक,ज्यादा मामले निपटाने पर जोर:किशनगढ़बास में अधिकारियों को दिए निर्देश, बैंक-बिजली विभाग से भी की चर्चा




राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर किशनगढ़बास में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक हुई। ये बैठक 10 अक्टूबर को होने वाली लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए थी। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल के अध्यक्ष शैलेंद्र व्यास ने की। बैठक में ज्यादा से ज्यादा राजीनामे योग्य मामलों के निपटारे पर जोर दिया गया। इसमें एडीजे दीपेंद्र माथुर, जेपी मीणा, सचिव अजीत कुड़ी, सीजेएम सीमा कुमारी और एसडीओ किशनगढ़बास सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष शैलेंद्र व्यास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को चिह्नित कर आपसी सहमति से जल्द निपटाया जाए। इसी क्रम में सचिव अजीत कुड़ी ने बैंक, बिजली विभाग और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *