Headlines

बेतिया में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट:SSP-SDPO ने किया निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण से लेकर CCTV और अग्नि सुरक्षा तक की पड़ताल




बेतिया में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कुमार गौतम और एसडीपीओ अजीत कुमार ने नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्ग, अग्नि सुरक्षा, बिजली व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की जांच की गई। पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश निरीक्षण के दौरान एसएसपी कुमार गौतम ने पूजा समितियों को सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने सुरक्षा संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने पर भी जोर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेगी पुलिस एसएसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण करने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का जोर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *