![]()
पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां एक या दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के रिकॉर्ड मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। 15 अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिचक्रवाती परिसंचरण है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पंजाब से मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, 15 अक्टूबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुल बारिश सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के कारण कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती हैं। दिन का तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
अक्टूबर तक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और बरनाला में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में यह 32 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। रात के तापमान की बात करें तो पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ हिस्सों सहित राज्य के मध्यवर्ती क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रह सकता है। बिजली की मांग 9,477 मेगावाट दर्ज
पंजाब में बिजली की मांग 9,477 मेगावाट दर्ज की गई। बिजली का शेड्यूल 4,264 मेगावाट रहा, जबकि वास्तविक ड्रॉअल 4,008 मेगावाट दर्ज किया गया। यानी निर्धारित बिजली से 256 मेगावाट कम बिजली ली गई। राज्य में कुल बिजली उत्पादन 5,471 मेगावाट रहा। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.81 हर्ट्ज दर्ज की गई।
Source link
पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी; तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी
