Headlines

Bathinda Car Theft Case | Malvia Nagar CCTV Footage Crime News


मालवीय नगर में हुई चोरी की CCTV फुटेज।

बठिंडा के मालविया नगर में कार चोरी हो गई। चोर पहले कार के पास पहुंचा, फिर उसे स्टार्ट करने के बजाय करीब 150 मीटर तक धकेलकर ले गया। इसके बाद कार स्टार्ट की और फरार हो गया। मालविया नगर में हुई चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

.

चोरी की वारदात 8 अक्टूबर की सुबह करीब 3:48 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, व्यक्ति पहले गली से गुजरता है। कार के आगे निकल जाता है। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटता है और कार के पास पहुंचता है। इसके बाद वह ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलता है। कार को तत्काल स्टार्ट करने के बजाय पीछे की ओर धकेलता नजर आता है।

वह अकेले ही कार को करीब 150 मीटर तक पीछे धकेलकर ले जाता है। इसके बाद वह कार स्टार्ट करता है और तेज रफ्तार से वहां से निकल जाता है। कार को पहले धकेलने और बाद में स्टार्ट करने का घटनाक्रम फुटेज में दिखाई देता है।

CCTV के 2 PHOTOS…

कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठता हुआ चोर।

कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठता हुआ चोर।

कार को स्टार्ट किए बिना पीछे धकेलता हुआ चोर।

कार को स्टार्ट किए बिना पीछे धकेलता हुआ चोर।

बसंत विहार में भी हो चुकी हैं दो कारें चोरी बता दें कि बठिंडा के बसंत विहार इलाके में भी कार चोरी की दो वारदातें हो चुकी हैं, जिनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। CCTV में कार को पहले धकेलकर ले जाने और बाद में स्टार्ट करने का घटनाक्रम दिखाई देता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *