Headlines

देवघर में जेएमएम नेता के घर डकैती:10 लाख के जेवर और नकदी लूट लिए, बेलाबागान में वारदात




छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे अपराधी देवघर के बेलाबागान में जेएमएम नेता विजय वर्णवाल के घर गुरुवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोल दिया। रात करीब 1:30 बजे छत के रास्ते घर में घुसे चार अपराधियों ने आलमारी तोड़कर करीब दो लाख रुपए नकद और जेवरात लूट लिए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए है। विरोध करने पर अपराधियों ने विजय की भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं, उनके बेटे को रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी। विजय ने बताया कि घटना के समय वह दूसरे घर में थे। रात करीब दो बजे बेटे ने फोन कर घर में डकैती होने की सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी तोड़कर नकदी और जेवरात निकाल लिए गए थे। अपराधियों ने महिलाओं के पहने हुए गहने भी छीन लिए थे। इस संबंध में देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि सभी अपराधी चेहरा ढके हुए थे। पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। भाभी को चाकू मारा, बेटे को रिवॉल्वर सटाया
विजय के मुताबिक, घर के अंदर चार अपराधी थे और सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। अपराधियों ने हथियारों के बल पर परिवार को डराया और लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर उनकी भाभी पर चाकू से हमला किया गया। बेटे को रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *