Headlines

दरभंगा के बिरौल में देर रात लगी आग:अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा; 2 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर




दरभंगा जिले में शुक्रवार देर रात गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 2 लोग झुलस गए। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान गैस डिलीवरी कर्मी अनिल प्रधान और जीतु चौधरी के रूप में हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है सूत्रों के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर से कथित तौर पर अवैध तरीके से रिफिलिंग की जा रही थी। रिफिलिंग के दौरान गैस का रिसाव हो रहा था। इसी बीच किसी ने सिगरेट जला दी, जिसके चलते आग भड़क उठी। इसकी चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अनिल प्रधान को बेनीपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि जीतु चौधरी को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने के कारणों और कथित अवैध रिफिलिंग की गतिविधि के संबंध में भी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अगर घरेलू सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में गैस भरने की बात सही पाई जाती है, तो यह सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी का मामला हो सकता है। प्रशासनिक जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *