![]()
कोटा बारां फोरलेन पर देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि बाइक सवार युवक बारां से कोटा लौट रहे थे। डायरा के पास हादसा हो गया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। उसी वक्त को कोई भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का शव सड़क पर चिपक गया। शरीर अलग-अलग हिस्सों में बंट गया। घटना कैथून थाना क्षेत्र की रात एक से डेढ़ बजे के आसपास की है। एक युवक की रात को ही मौके मौत हो गईं। जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। कैथून थाना सीआई मनोज सिकरवार ने बताया दोनों युवक कोटा के रहने वाले थे, जो रात को बारां डोल मेला से लौट रहे थे। डायरा के पास किसी बाइक से टकराकर नीचे गिर गए। उसी दौरान कोई भारी वाहन ने सन्नी उर्फ सोनू (30) निवासी घोड़ा बस्ती थाना जवाहर नगर को कुचल दिया। जबकि सुनील (24) हाल निवासी बरडा बस्ती थाना अनंतपुरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल व दूसरे शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। अब देखिए ये तीन फोटो… 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा पिछले 24 घंटे में कैथून थाना में सड़क हादसे की ये दूसरी घटना है। पहली घटना में शुक्रवार तड़के 4 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बालापुरा व गोपालपुरा टोल के बीच में हुई थी। जिसमें खड़े ट्रक के पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, फिर एक और ट्रक आकर टकरा गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी और 4 घायल हो गए थे। ये खबर भी पढ़े- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक,दो की मौत:पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भी टकराया, केबिन में फंसे ड्राइवर की मदद करने वाले 4 घायल
Source link
कोटा-बारां डोल मेले से लौट रहे दो युवकों की मौत:भारी वाहन की चपेट में आने से एक का शव सड़क पर चिपका, कई हिस्सों में बंटी बॉडी
