Headlines

फरीदकोट में नशे के अड्डों पर पुलिस की रेड:संदिग्ध घरों की तलाशी, तस्करों के मकानों पर लटके मिले ताले; JCB से करवाई सफाई




फरीदकोट के कोटकपूरा में पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित इलाकों में बड़े स्तर पर कासो ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी लेने के साथ-साथ इलाके में घूम रहे संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान कई तस्करों के घरों पर ताले लटकते दिखाई दिए। पुलिस ने उन सुनसान स्थानों की सफाई भी करवाई, जहां युवाओं के नशा करने की शिकायतें मिलती रही हैं। एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर एसपी फरीदकोट नरेंद्र सिंह तथा डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की निगरानी में चलाए गए इस अभियान के दौरान इंदिरा कॉलोनी, जैतो चुंगी, जीवन नगर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। लोगों के घरों की बारीकी से तलाशी ली
पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों की जांच करते हुए नशा तस्करी से जुड़े रहे लोगों के घरों की बारीकी से तलाशी ली। जीवन नगर में पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से उन स्थानों की सफाई करवाई, जहां अक्सर युवाओं के बैठकर नशा करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे स्थानों की सफाई करवाने और वहां निगरानी बढ़ाने से नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। देखिए सर्च के दौरान की PHOTOS… सुनसान स्थानों की सफाई करवाई जा रही
एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में कोटकपूरा के नशे से प्रभावित इलाकों में कार्रवाई की गई है। शे के सेवन के लिए इस्तेमाल होने वाले सुनसान स्थानों की सफाई करवाई जा रही है, ताकि इन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील
एसपी ने बताया कि पुलिस की सख्ती के चलते नशा तस्करी में शामिल रहे कई परिवार घर बंद करके चले गए हैं। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशे का कारोबार छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी नशे की बिक्री या सेवन संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *