![]()
फ़तेहाबाद में अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और सीटू ने मिलकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भट्टू कलां मार्केट कमेटी के सामने हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के नारे लगाए। एसआईआर रद्द करने की मांग संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफे की मांग की। उन्होंने एसआईआर (SIR) को भी पूरी तरह रद्द करने की बात कही। कामरेड विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता खो चुका है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक जनता के अधिकार नहीं मिलते और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।
Source link
फतेहाबाद में फूंका PM- मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला:इस्तीफा दिए जाने, एसआईआर रद्द करने की मांग, बोले- निष्पक्षता खो चुका इलेक्शन कमीशन
