अररिया में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार, 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा शुरू होगी।
.
इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जिसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
10 प्रमुख स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं
जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्रों तक मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। अररिया जिला मुख्यालय में 10 प्रमुख स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
वहीं, प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में भी नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी।
देखें, मौके से आई तस्वीरें…


पूजा समितियां तैयारियों में जुटीं
जिले की विभिन्न पूजा समितियां पंडालों को सजाने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगी हैं। नवरात्रि को लेकर भक्तों में भी उत्साह देखा जा रहा है। अररिया में दुर्गा पूजा लंबे समय से धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख हिस्सा रही है।
20 अक्टूबर तक चलेगी नवरात्रि, 21 को दशहरा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अगले दिन, 21 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। पंडितों के अनुसार, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन अच्छी फसल और सुख-समृद्धि का शुभ संकेत माना जाता है।

