![]()
रोहतक के ब्लॉक कलानौर में वार्ड-11 के निगाना मोड़ स्थित महाबीर मंदिर के पास एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय राजू पुत्र माईलाल के रूप में हुई, जो गांव में ही रहता था। मृतक राजू काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिस कारण राजू ने दोपहर के समय घर के चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को करीब 4 बजे जब राजू का बेटा अमन घर आया तो पिता को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। होटल में बर्तन धोने का काम करता था मृतक राजू पहले एक होटल में बर्तन धोने का काम करता था, लेकिन काफी समय से होटल का काम छोड़कर घर पर ही रहता था। काम न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और इसी के चलते राजू ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। 2 बच्चों का पिता है राजू राजू के दो बेटे है। जिसमें से एक बेटा अमन काम करता है। राजू को पंखे से लटका देखकर अमन ने ही पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सबूत एकत्रित किए। पुलिस मामले में कर रही जांच कलानौर थाना एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Source link
रोहतक में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान:मानसिक रूप से परेशान, चौबारे में लटका मिला शव, दो बच्चों का पिता
