Headlines

बीजेपी महिला मोर्चा ने किया पीसीसी के समक्ष प्रदर्शन:जेएनयू की छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस सांसद के विरुद्ध जांच की मांग




भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस दौरान दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगाए गए यौन दुर्व्यवहार के आरोपों तथा विश्वविद्यालय की जांच और कार्रवाई लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से महिला सम्मान के मुद्दे पर जवाब मांगा गया। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष परांजपे ने कहा कि बच्चियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले को संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस में महिला सम्मान केवल नारों और भाषणों तक ही सीमित रह गया है। अपने ही दल के नेताओं से जुड़े गंभीर मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना वास्तविक कांग्रेस की परीक्षा है। उन्होंने सवाल किया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं की शिकायतों और विश्वविद्यालय की जांच से जुड़े घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सांसद के मामले में क्या कदम उठाए हैं? यह जनता को बताएं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उसने इस मामले में अपनी ओर से क्या जवाबदेही तय की है और महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यवहार में कैसे प्रदर्शित किया है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि महिला सम्मान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता केवल भाषणों और नारों तक सीमित है या वह इसे अपने आचरण में भी लागू करती है। हर महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच और न्याय पाने का अधिकार है। महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि नारी सम्मान कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक और सार्वजनिक जीवन की अनिवार्य जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *