हजारीबाग जिले के इचाक मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (NH-20) पर तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार नंदकिशोर महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
.
वह हजारीबाग स्थित जैन फाइनेंस बैंक में कार्यरत थे और बाइक से बरही लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घर के सदस्य बदहवास हो गए और परिवार में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं।
परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

सड़क जाम करते लोग।
परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर इचाक के अंचल अधिकारी अनंत कुमार झा और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
उन्होंने नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने तथा संबंधित पक्ष से मुआवजे के लिए पहल करने का भरोसा दिया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और अधिकारियों के समझाने के बावजूद जाम हटाने को तैयार नहीं हुए।
