Headlines

PM मोदी के जन्मदिन पर रोहिणी में भंडारा:गुप्ता बोले- सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से लाखों लोग समाज कल्याण के लिए प्रेरित हुए




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प उत्सव के तहत रोहिणी की सूरज पार्क कॉलोनी में भंडारे का आयोजन किया गया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई शक्ति दी है। उनके नेतृत्व ने लाखों लोगों को समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प उत्सव का उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। भंडारे में स्थानीय निवासियों को एक साथ आने और आपसी सद्भाव, सहयोग व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का अवसर मिला। इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के साथ जनसेवा और नेतृत्व के 25 वर्षों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोजन के माध्यम से सेवा को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय उसे जनभागीदारी और सामुदायिक कल्याण से जोड़ने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प उत्सव के तहत आयोजित इस पहल में जनकल्याण को केंद्र में रखा गया। इसका उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सामूहिक रूप से समाजहित के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *