Headlines

साहिबगंज में बांग्लादेशी नागरिक ट्रेन से गिरफ्तार:गुवाहाटी के रास्ते बांग्लादेश लौटने की थी तैयारी, 3 साथी फरार; कई देशों की करेंसी मिली




साहिबगंज में आरपीएफ और जीआरपी ने एक बांग्लादेशी नागरिक सुमन मियां (26) को गिरफ्तार किया है। वह अपने चार साथियों के साथ 15657 ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी जा रहा था। ट्रेन में चेन खींचने के बाद उसे पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन और भारतीय मुद्रा के अलावा पाकिस्तान व नेपाल के नोट भी मिले हैं। सुमन मियां ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर सो रहा था। मिर्जाचौकी से साहिबगंज के बीच झटका लगने पर उसने आपातकालीन चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने 19 साथियों के साथ श्रीनगर में कबाड़ी का काम करता था। एसआईआर कार्रवाई के चलते बांग्लादेशी नागरिकों को वहां से हटाए जाने की स्थिति में वह दिल्ली पहुंचा था। वहां से वह गुवाहाटी के रास्ते बांग्लादेश लौटने की तैयारी में था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *