![]()
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिलेभर में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक स्तर पर विशेष CASO (घेराबंदी एवं तलाशी अभियान) चलाया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने किया। मौके पर डिप्टी कमिश्नर (DC) वरजीत वालिया और एसपी विनीत अहलावत भी वरिष्ठ पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीमों ने जिले भर के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों और नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए बदनाम इलाकों में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान NDPS एक्ट के तहत 15 नए मुकदमे दर्ज किए गए। 17 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 515 ग्राम हेरोइन, 456 नशीली गोलियां और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। 15 इलाके ‘हॉटस्पॉट’ चिह्नित; 24 घंटे रहेगी कड़ी निगरानी नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले के सबसे अधिक नशा प्रभावित 15 संवेदनशील क्षेत्रों को ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में चिह्नित किया है। इन इलाकों में 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी, गश्त और विशेष नाकाबंदी शुरू कर दी गई है।आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली जा रही है।
“नशा तस्करों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा” पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने सख्त चेतावनी दी कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने आसपास बिक रहे नशे या तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि जालंधर को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।
Source link
