![]()
पाली शहर के सोसायटी नगर में रात के अंधेरे में छत की गैलेरी से सड़क पर गिरने से 47 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच शुरू की। सुबह सड़क पर पड़ा मिला शव औद्योगिक नगर थाने के ASI कंवरीलाल ने बताया- सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि सोसायटी नगर में पंवार आयरन वाली गली में एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी क्षेत्र के सिसवा निवासी, हाल सोसायटी नगर पाली में रहने वाले 47 वर्षीय विन्दा यादव पुत्र जगदीश कुमार के रूप में हुई। वह पाली की एक फैक्ट्री में काम करता था और यहां अकेले रहता था। रात में संतुलन बिगड़ने से गिरने की आशंका पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि रात में संतुलन बिगड़ने से विन्दा यादव छत की गैलेरी से सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। साथ ही बिहार में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Source link
पाली में छत की गैलेरी से गिरा अधेड़, मौत:सुबह सड़क पर पड़ा मिला शव; सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें
