Headlines

विधायक गोकुल-पूर्व मंत्री बीरेंद्र विवाद से भूपेंद्र हुड्‌डा का किनारा:पूर्व सीएम बोले-ये उनका पर्सनल मामला, फिर भी मैंने उनको कहा है




सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया द्वारा पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने मीडिया को दिए बयान में इस मामले से किनारा कर लिया है और इसे (विधायक एवं पूर्व मंत्री का) निजी मामला बता दिया है। इसका एक वीडियो वायरल है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ऐसी बात नहीं है। मैंने उनसे कहा है और बात की है कोई जरूरत नहीं है ऐसी बात कहने की। ये गुटबाजी नहीं है। ये उनका कोई पर्सनल मामला है, लेकिन फिर भी मैंने उनको कहा है। हालांकि, पत्रकारों द्वारा सीनियर नेता होने की जिम्मेदारी का सवाल पूछने पर भूपेंद्र हुड्‌डा बोले, मैं ऐसी बात कभी नहीं करता। वहीं, सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने एक बार फिर पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह को लेकर मीडिया में बयान दिया है कि वे उम्रदराज है और उनको मेरे से पंगा नहीं लेना चाहिए। उनकी रिटायरमेंट का टाइम है तो अपने घर पर बैठें, आराम करे। चूंकि, पूर्व मंत्री की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। विधायक सेतिया ने कहा था, दाढ़ी बढ़ा ली तो छोटा राहुल गांधी समझने लगे सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने कलायत में पार्टी कार्यक्रम के मंच से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र को सीधा बाबू-बेटा बताते हुए खुली चेतावनी देते हुए कहा था, अरे बीरेंद्र सिंह थारे इलाके में इस हफ्ते में गोकुल सेतिया आएगा। रोककर देखियो, पता चल जाएगा कि गोकुल सेतिया क्या चीज है? दाढ़ी बढ़ा ली इतनी-इतनी तो अपने आप को छोटा राहुल गांधी समझने लगे हो। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक विकास सहारण, विधायक चंद्र प्रकाश जांगड़ा, विधायक बलराम दांगी और अन्य नेता मंच पर मौजूद थे, पर किसी ने उनको नहीं टोका। सब संबोधन सुनकर हंसते नजर आए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा से विवाद में जवाब मांगा तो इस मामले से बचते नजर आए।
विधायक को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा था- वो कोई सामान नहीं है सिरसा में 8 अक्टूबर को “वोट चोरी” को लेकर पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान कांग्रेस विधायकों के नहीं आने और भीड़ कम जुटने के सवाल पर पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा था, वो सभी लोग आए हुए हैं, जो कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस के साथ नहीं है, वो दूसरी तरफ है। वे अपनी दूसरी पार्टी में जाने की तैयारी में हैं। वो कोई सामान नहीं है। मैं इन सबसे ये कहूंगा कि मेरे को एक मौका दे दो, यहां अगर दो लाख आदमी नहीं जोड़ दूं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मार्च 2026 में सदभावना यात्रा में दिया था बयान, तब से बयानबाजी जारी दरअसल, मार्च 2026 में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सदभावना यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एडवोकेट गुरराज खट्टर के आवास पर आए थे। यहां सद्भावना यात्रा कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू हुए थे। उनके साथ यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल ही दिखी, पर कोई विधायक नजर नहीं आया। इसी दौरान उन्होंने यात्रा में स्थानीय नेताओं-विधायकों के शामिल न होने पर कहा था- यात्रा में शामिल होना किसी के लिए बाध्य नहीं है। हमारी यात्रा इन चीजों से ऊपर चली गई है कि कौन आ रहा है और कौन नहीं। ये सद्भाव की यात्रा है, कोई शामिल हो तो अच्छा है। हम किसी के पांव पकड़कर नहीं लाएंगे। इसके बाद से विधायक व पूर्व सांसद में बयानबाजी जारी है। सिरसा आने पर जताया था ऐतराज अब सिरसा प्रदर्शन में पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक गोकुल सेतिया ने रोष जताया था और इसके अगले दिन कलायत में विधायक विकास सहारण के पार्टी कार्यक्रम में चले गए। जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व अन्य विधायक आए हुए थे। सिरसा में पूर्व मंत्री के बयान के बाद विधायक गोकुल ने मंच से संबोधन में अपनी भड़ास निकाल दी।
यह खबर भी पढ़ें… सिरसा विधायक सेतिया की बीरेंद्र सिंह को चुनौती:बोले-इस हफ्ते उचाना आऊंगा, रोककर देख लेना; पता चल जाएगा मैं क्या चीज हूं हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मंत्री और विधायक के बीच खुलकर जुबांनी जंग शुरू हो गई है। वीरवार को सिरसा में “वोट चोरी” प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विधायक गोकुल को लेकर कहा था, जो कांग्रेस के साथ नहीं है, वो दूसरी तरफ है और वो क्या सामान है। इसी बयान पर विधायक गोकुल सेतिया ने सियासी तंज कसा है। पढ़िएं पूरी खबर:::



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *