Headlines

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार लाइव कॉन्सर्ट होगा:24 से 31 दिसंबर तक कांगड़ा वैली कार्निवल; पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार




धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस बार क्रिकेट की जगह संगीत की धूम रहेगी। यहां 24 से 31 दिसंबर तक ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ आयोजित किया जाएगा। कार्निवल के दौरान पहली बार स्टेडियम में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ आयोजन के लिए फंड जुटाना है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य होगा। इस पहल से सर्दियों के मौसम में कांगड़ा जिले के पर्यटन कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्निवल के जरिए पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। व्यवस्थाओं के लिए विभागों को निर्देश कार्निवल को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागों को आयोजन के दौरान स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, बिजली-पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ‘एंटी-चिट्टा’ नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। कार्निवल में मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता और स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। कार्यक्रम के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ‘एंटी-चिट्टा’ नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मैराथन और साइक्लिंग जैसी गतिविधियां भी होंगी। स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल लगाने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *