Headlines

बेरी मेले में सुरक्षा और सेवा का जिम्मा संभाल पुलिस:बुजुर्ग महिला और दिव्यांग श्रद्धालु की मदद ,नवरात्रि के पहले दिन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहुंचने लगे श्रद्धालु




झज्जर शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही बेरी स्थित प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक दर्शन सुनिश्चित करने के लिए झज्जर पुलिस मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिसकर्मी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए भी तत्पर नजर आ रहे हैं। पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में नवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर में सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं को जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। व्हीलचेयर से दर्शन कराने में की मदद नवरात्रि के पहले ही दिन पुलिस टीम ने मंदिर में पहुंची एक दिव्यांग महिला श्रद्धालु को व्हीलचेयर के माध्यम से दर्शन करने में सहायता की। वहीं, एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को भी पुलिसकर्मी ने सहारा देकर मदद पहुंचाई। पुलिस के इस मानवीय प्रयास से श्रद्धालुओं को राहत मिली। व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील झज्जर पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उन्हें सुगम और सुविधाजनक दर्शन का माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *