![]()
इंदौर में क्रिकेट मैच से पहले नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम, पार्किंग और आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मैच देखने आने वाले दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए उन्होंने साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था जांची। स्टेडियम के आसपास चलेगा सफाई अभियान निगम कमिश्नर ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में आगे है। ऐसे में मैच के दौरान शहर आने वाले दर्शकों और मेहमानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल देना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्टेडियम और आसपास के इलाकों में लगातार विशेष सफाई अभियान चलाने और व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। पार्किंग में रखे जाएंगे डस्टबिन उन्होंने स्टेडियम के आसपास पार्किंग की जगहों पर डस्टबिन रखने और कचरा जमा करने के निर्देश दिए। दर्शकों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार शौचालयों की व्यवस्था करने को भी कहा। निगम कमिश्नर ने मैच के दौरान और खत्म होने के बाद भी संबंधित इलाकों में सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर की स्वच्छता व सुंदरता बनी रहे।
Source link
भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले स्टेडियम पहुंचे निगम कमिश्नर:मैच के बाद भी सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश, पार्किंग में डस्टबिन और शौचालयों की व्यवस्था होगी
