![]()
कोटपूतली के अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति ने वार्षिक अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान समारोह किया। इसमें IAS चयनित कार्तिक सिंघल सहित समाज की कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थी, नवनियुक्त डॉक्टर, वकील, अधिकारी और समाजसेवी भी शामिल थे। विवाह के 50 साल पूरे करने वाले वरिष्ठ दंपतियों का भी सम्मान हुआ। इस दौरान समाज के नए भवन के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। किशनलाल मोरीजावाला और केशरी देवी ने 50 हजार रुपए दिए। भामाशाह हीरालाल दीवान ने 11 लाख रुपए का ऐलान किया। अशोक गुप्ता ने साउंड सिस्टम और राजेश कुमार व मनोज अग्रवाल ने दो कूलर देने की घोषणा की। समिति मंत्री प्रमोद गोयल ने वार्षिक रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष नरसिंह दास अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। वक्ताओं ने समाज में एकता, शिक्षा और सेवा पर जोर दिया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल ने आभार जताया।
Source link
अग्रवाल समाज के अधिवेशन में प्रतिभाओं का सम्मान:मेधावी छात्र, डॉक्टर और वरिष्ठ दंपती भी सम्मानित; नए भवन के लिए 11 लाख की घोषणा
