Headlines

माइंड रीडर सुहानी शाह ने अनलॉक किए फोन के पासवर्ड:इंदौर में गायक सुनील लोधी ने गाया 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान'




इंदौर में शनिवार को ब्रिलिएंट कन्वेंशन में आयोजित कार्यक्रम में माइंड रीडर सुहानी शाह, गायक सुनील लोधी और सोशल साइंस एजुकेटर डीगराज सिंह राजपूत ने अपनी बात रखी। सुहानी शाह ने अपने प्रयोगों से दर्शकों को हैरान किया, वहीं सुनील लोधी ने संघर्ष से सफलता तक का सफर बताया। डीगराज सिंह राजपूत ने महिला-पुरुष समानता, सुरक्षा और सम्मान जैसे मुद्दों पर बात की। सुहानी शाह ने प्रयोगों से चौंकाया माइंड रीडर और जादूगर सुहानी शाह की प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रही। उन्होंने कांच तोड़कर खाने जैसे करतब दिखाए। इसके अलावा लोगों के मन की बातें बताने और फोन का पासवर्ड बताने जैसे प्रयोगों से दर्शकों को हैरान किया। मन में चल रहे गाने और विचारों को अपने अंदाज में बताकर उन्होंने लोगों की उत्सुकता बढ़ाई। इंदौर में गानों को पहचान, फिर फिल्म में मौका दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी ने अपनी गायकी के साथ संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। मध्यप्रदेश के सागर क्षेत्र से आने वाले सुनील ने बताया कि इंदौर आने के बाद उनके कुछ गानों को पहचान मिली और आगे बढ़ने के मौके मिले। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भजन गाने का मौका मिला। सुनील की कहानी से बताया गया कि चुनौतियों के बावजूद प्रतिभा, मेहनत और लगातार प्रयास से अपनी जगह बनाई जा सकती है। उनकी आवाज और जीवन के अनुभवों ने दर्शकों को प्रेरित किया। लड़कियों को सुरक्षा और बराबरी का अधिकार सोशल साइंस एजुकेटर डीगराज सिंह राजपूत ने रिश्तों में व्यवहार, महिलाओं की सुरक्षा और महिला-पुरुष समानता जैसे विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि लड़कों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि उनके आसपास लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करें। समानता का मतलब किसी एक वर्ग को विशेष अधिकार देना नहीं, बल्कि सभी को बराबर अवसर और सम्मान देना है। उन्होंने पढ़ाई, स्वतंत्रता और अपने फैसले लेने के अधिकार के मामले में लड़कियों के साथ भेदभाव नहीं करने की बात कही। साथ ही जोर दिया कि महिलाओं को स्वतंत्रता देना किसी की मेहरबानी नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश तीनों ने अपनी प्रस्तुति और बातों से दर्शकों को प्रभावित किया। सुहानी शाह ने अपने प्रयोगों से लोगों को चौंकाया, सुनील लोधी ने संघर्ष के बीच आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और डीगराज सिंह राजपूत ने समानता, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ व्यक्तिगत अनुभवों और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *