![]()
दौसा जिला क्रिकेट संघ की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों याना वर्मा और तनिका शर्मा का राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित किए जा रहे सीनियर महिला क्रिकेट कैंप के लिए चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि आरसीए की ओर से सीनियर महिला खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें दौसा जिले से याना वर्मा और तनिका शर्मा को शामिल किया गया है। तीन दिवसीय कैंप के बाद खिलाड़ियों के अभ्यास मैच करवाए जाएंगे। इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। 26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में शुरू होगी टी-20 सीरीज राजस्थान की सीनियर महिला टीम आगामी सत्र में 26 अक्टूबर से चंडीगढ़ में टी-20 सीरीज खेलेगी। प्रतियोगिता में राजस्थान का मुकाबला हरियाणा, सौराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बड़ौदा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की टीमों से होगा। सीरीज का पहला मैच 26 अक्टूबर को हरियाणा के खिलाफ खेला जाएगा, जबकि सातवां मुकाबला 6 नवंबर को ओडिशा के साथ होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय सहित संघ की समस्त कार्यकारिणी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कैंप और अभ्यास मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की सीनियर महिला टीम में जगह बनाने में सफल होंगी और जिले का नाम रोशन करेंगी।
Source link
दौसा की याना और तनिका का क्रिकेट में सिलेक्शन:राजस्थान की सीनियर महिला टीम में चयन का मिलेगा मौका; चंडीगढ़ में होंगे मैच
