![]()
मऊ में हलधरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। कार्रवाई देर शाम 6 बजे तक चली। बरामद पटाखों को चार पिकअप वाहनों में भरकर थाने ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पटाखों की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। बेडरूम और बेड के अंदर छिपाकर रखे थे पटाखे कार्रवाई शाहपुर मोड़ स्थित पवन वस्त्रालय और पंकज ट्रेडर्स में की गई। अधिकारियों के अनुसार, दुकानों के अंदर पटाखे छिपाकर रखे गए थे। तलाशी के दौरान बेडरूम, बेड के अंदर और खाद्य सामग्री के बीच भी पटाखे मिले। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। थाने से महज 100 मीटर दूर था भंडारण पटाखों का भंडारण हलधरपुर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, बंद कमरों और बेड के अंदर इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखना खतरनाक था। आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरी दुकान से मिले 10 लाख रुपए के पटाखे जिला अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि हलधरपुर थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सूचना सही मिली। तलाशी के दौरान बेड के अंदर और अन्य स्थानों पर पटाखे मिले। इसके बाद पास की दूसरी दुकान पंकज ट्रेडर्स में भी छापेमारी की गई। वहां से भी पटाखे बरामद हुए। अधिकारी के मुताबिक, दूसरी दुकान से मिले पटाखों की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण गंभीर मामला सीएफओ के. वर्मा ने बताया कि जिले में पटाखों के लिए केवल चार लाइसेंसधारी होने की जानकारी है। ऐसे में बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण गंभीर मामला है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवानराम, सुनील यादव समेत पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बरामद पटाखों को जब्त कर थाने में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद पटाखों की सही मात्रा, कुल कीमत और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
Source link
दुकानों से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद:थाने से 100 मीटर दूर मिली 10 लाख की आतिशबाजी, 4 पिकअप में भरकर ले गई पुलिस
