Headlines

CJP प्रवक्ता पंजाब को लेकर बार-बार पूछे सवाल पर झल्लाए:बोले- यह वोट चोरी से बड़ा मुद्दा नहीं; SC 50 वार्डों में री-इलेक्शन का आदेश दे चुका




मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोरी को मुद्दा बनाकर दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता पंजाब में चुनावों में हुई कथित गड़बड़ियों के सवाल पर भड़क गए। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पंजाब में जो भी हुआ हो, इस समय उनका पूरा फोकस वोट चोरी के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। उन्होंने कहा कि इस समय इससे बड़ा मुद्दा कोई हो ही नहीं सकता। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि मोगा और पटियाला के वार्डों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने दबंगई दिखाकर गड़बड़ी करवाई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 50 वार्डों में चुनाव रद्द कर 6 सप्ताह में नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पढ़िए, CJP प्रवक्ता सौरव दास क्या बोले पंजाब का वह पूरा मामला जानिए, जिस पर सौरव दास भड़के दिसंबर 2024 में पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। विपक्षी दलों कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों ने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी AAP के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस ने मिलकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोका। इस मामले में नेता पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट गए। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पटियाला और मोगा जिलों के 50 नगर निकाय वार्डों में हुए चुनावों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने यह कदम एक उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद उठाया, जिसमें सामने आया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों को डराया-धमकाया गया और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया था। अदालत ने इन सभी 50 वार्डों में 6 हफ्तों के भीतर नए सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराने का आदेश दिया। रद्द किए गए 50 वार्डों में पटियाला नगर निगम के 28 वार्ड शामिल हैं, जिनमें वर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह राय के वार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा मोगा जिले के धर्मकोट और बाघापुराना नगर परिषदों के 22 वार्डों के चुनाव रद्द हुए हैं। पूरे मामले में कब-क्या हुआ, जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *