Headlines

बच्चे की बर्थडे पार्टी में फायरिंग, महिला की मौत:बच्चा-फोटोग्राफर घायल, जालंधर में डांस करते वक्त रिश्तेदार ने चलाई गोलियां




जालंधर में एक साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी में फायरिंग कर दी गई। ये फायरिंग रिश्तेदार ने ही की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान अमनदीप कौर (42) निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान रजिंदर के रूप में हुई है। वह फगवाड़ा का रहने वाला है और वारदात के बाद से फरार है। जानकारी के अनुसार, गांव ढड्डा के रहने वाले मोता सिंह की बेटी जर्मनी में रहती है। उसका एक बेटा है। पिछले सप्ताह ही वह विदेश से गांव ढड्डा लौटी है। उसके बेटे का शनिवार (10 अक्टूबर) को बर्थडे था। इसको लेकर मोता सिंह ने गांव में पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए थे। डांस करते समय चलाई गोली, महिला की मौत
पार्टी के दौरान मोता सिंह के दामाद का मामा डांस करते समय गोलियां चलाने लगा। उसने रिवॉल्वर से चार राउंड फायर किए। इसी दौरान वहां मौजूद उसके साले की बहू अमनदीप कौर, पास खड़े फोटोग्राफर और एक बच्चे को गोलियां लगीं। गोली लगते ही अमनदीप कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों ने फायरिंग करने से रोका था
घटना के तुरंत बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना पतारा के एसएचओ नरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों ने रजिंदर को फायरिंग करने से रोका था, लेकिन वह माना नहीं। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *