![]()
खरगोन के घुघरियाखेड़ी में शहीद संकल्प दिवस पर शहीद समरसता मिशन इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को शहीद स्मारक पर बलिदानी राजेंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी गई। साफ-सफाई के बाद जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण भी किया गया। मिशन की मध्यप्रदेश संरक्षक और वीरांगना प्रतिभा राजेंद्र यादव ने बताया कि 11 अक्टूबर शहीद संकल्प दिवस उन वीरों के बलिदान को याद करने का मौका है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सब कुछ न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि उनके पति शहीद राजेंद्र यादव का बलिदान उनके लिए राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेशसिंह चौहान, सदाशिव यादव, गोविंद यादव, शंकर यादव, रामनारायण यादव, प्रवीण रघुवंशी और दिलीप चौहान समेत कई लोग मौजूद थे। मिशन के संस्थापक मोहन नारायण गिरि की प्रेरणा से यह संस्था हर साल 11 अक्टूबर को शहीद संकल्प दिवस मनाती है। साल 2007 से यह मिशन शहीद परिवारों की सेवा, सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहा है। अभी 18 से ज्यादा राज्यों में इसकी गतिविधियां चल रही हैं।
Source link
शहीद की प्रतिमा का साफ कर दूध चढ़ाया, किया नमन:खरगोन के राजेंद्र यादव की पत्नी बोलीं- पति का जीवन राष्ट्र का समर्पित रहा
