Headlines

बागपत में 2 इंस्पेक्टर और 3 दरोगा का ट्रांसफर:सरूरपुर चौकी प्रभारी बदले, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश जारी




बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने दो इंस्पेक्टर और तीन दरोगा का ट्रांसफर किया है। यह फेरबदल जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। इन बदलावों में सरूरपुर चौकी प्रभारी कुलजीत सिंह को पीआरओ बनाया गया है। खेकड़ा थाने में तैनात दरोगा अमूल शर्मा को सरूरपुर चौकी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर अतर सिंह को पैरवी सेल प्रभारी से हटाकर वाचक पुoअo( मुख्य प्रशासनिक सहायक) बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर पप्पू सिंह ठेनुआ को अपराध निरीक्षक बिनोली से हटाकर पैरवी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा सिद्धार्थ सक्सेना को मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी ने रविवार देर शाम करीब 8 बजे ये आदेश जारी किए। सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत अपनी नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *