![]()
पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात 55 वर्षीय एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक)की रविवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। । इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक एएसआई इकबाल सिंह तरनतारन के रहने वाले थे। घटना उस समय हुई जब वे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। नौशहरा-लोहका रोड पर हुआ हमला मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई इकबाल सिंह फिरोजपुर में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे। जब वे नौशहरा से लोहका रोड स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के इलाके और रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।
Source link
फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस एएसआई की गोली मारकर हत्या:नौशहरा-लोहका रोड पर पटवारखाने के पास वारदात, अज्ञात बाइक सवार फरार
