![]()
महेंद्रगढ़ में स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, ओडिशा के छात्रों और शिक्षकों ने ‘नुआखाई भेटघाट 2026’ कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य खेती की विरासत, आपसी प्रेम और ओडिसा की संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में ओडिशा की बरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद प्रदीप पुरोहित मुख्य अतिथि और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह विशिष्ट अतिथि थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने अध्यक्षता की। ओडिशा की विरासत पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों, दीप जलाने और ‘वन्दे उत्कल जननी’ गान से हुई। डॉ. अलेख सचिदानंद नायक ने अतिथियों का परिचय दिया। ओडिशा की विरासत पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कुलपति ने नुआखाई के सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। सांसद धर्मबीर सिंह ने ओडिसा-हरियाणा के रिश्तों की तारीफ की। छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सांसद प्रदीप पुरोहित ने इसे किसानों के सम्मान और बड़ों का आशीर्वाद लेने का मौका बताया। छात्रों ने ओडिशी, डलखाई, संबलपुरी ग्रुप डांस और संगीत जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी डॉ. नीरज कर्ण सिंह ने तारीफ की। कार्यक्रम में शामिल हुए ये लोग आयोजन में प्रो. तीर्थराज भोई, डॉ. अलेख सचिदानंद नायक, प्रो. रंजन साहू, नारायण चौधरी, मनसरंजन बिशि, जितेन्द्र विश्वाल, अरुण, ठाकुर माझी, अभिषेक साहू और ओडिसा परिवार के सदस्यों ने योगदान दिया।
Source link
महेंद्रगढ़ CUH में मना ओडिशा का नुआखाई पर्व:बरगढ़ के सांसद प्रदीप पुरोहित पहुंचे, बोले- बड़ों का आशीर्वाद लेने का अवसर
