Headlines

बलौदाबाजार में घर के अंदर महिला की हत्या:घर में मिला महिला का खून से लथपथ शव, पति लापता, पुलिस को उसी पर शक




बलौदाबाजार जिले के ग्राम टोनाटार में 50 साल की महिला रोहिणी बाई बंजारे की घर के अंदर हत्या कर दी गई। महिला पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। महिला का पति लखन लाल घटना के बाद से लापता है। ऐसे में पुलिस को उस पर शक है, लेकिन अभी हत्या की वजह और आरोपी को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। यह भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, हत्या की वारदात 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। घटना के समय महिला और उसका पति घर में मौजूद थे। सुबह घर के अंदर महिला का शव मिलने से मामला सामने आया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी गौरव राय के निर्देश पर थाना प्रभारी हेमंत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद या आपसी रंजिश हो सकती है। हालांकि, अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। पति के लापता होने के कारण पुलिस उसकी तलाश पर भी ध्यान दे रही है। महिला की हत्या की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वजह और आरोपी के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *