Headlines

धालभूमगढ़ : खेत में मछली पकड़ने गए युवक को जहरीले सांप ने डंसा



धालभूमगढ़ | प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के गुड़गाइकोच गांव में खेत में मछली पकड़ने गए बद्दी सबर को जहरीले सांप शियालचांदा ने डंस लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। समय पर इलाज शुरू होने से युवक की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही रावताड़ा पंचायत के मुखिया अर्जुन मांडी ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़ भिजवाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। जहर के असर को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद को मिली। वे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बात की। उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद भी दी। ग्रामीणों ने मुखिया अर्जुन व नौशाद की पहल की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *