Headlines

सतीश थौरानी बोले-कारोबार बढ़ाने संग अगली पीढ़ी को तैयार करें:‘इंटरप्राइज टू लेगेसी’ कार्यक्रम में व्यापार बढ़ाने पर हुई चर्चा, बिजनेस ग्रोथ के दिए टिप्स




छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से रविवार को रायपुर के एक निजी होटल में ‘इंटरप्राइज टू लेगेसी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने, अपने बिजनेस को ब्रांड बनाने और उसे अगली पीढ़ी तक सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बिजनेस ग्रोथ, कारोबार के विस्तार और भविष्य के लिए उत्तराधिकार की योजना बनाने पर जानकारी दी। चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के साथ अगली पीढ़ी को भी इसके लिए तैयार करना चाहिए, ताकि व्यवसाय लंबे समय तक सफलतापूर्वक आगे बढ़ता रहे। कारोबार को मजबूत ब्रांड बनाने पर जोर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विक्रम लिमसे ने बिजनेस ग्रोथ, ब्रांड बनाने और कारोबार का विस्तार करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के बदलते कारोबारी माहौल में सिर्फ व्यापार बढ़ाना काफी नहीं है। अपने बिजनेस की अलग पहचान बनाना, बेहतर प्रबंधन अपनाना और सही समय पर सही फैसले लेना भी जरूरी है। इससे कारोबार को लंबे समय तक सफल बनाए रखने में मदद मिलती है। अगली पीढ़ी को कारोबार सौंपने की योजना जरूरी सीए संजीव अग्रवाल ने बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग यानी कारोबार की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की योजना पर बात की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक व्यवसाय को लंबे समय तक सफल बनाए रखने के लिए उत्तराधिकार की योजना समय रहते बनानी चाहिए। कारोबार में किसकी क्या जिम्मेदारी होगी, यह स्पष्ट होना चाहिए। साथ ही, व्यवसाय की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि अगली पीढ़ी उसे आसानी से संभाल सके और आगे बढ़ा सके। व्यापारियों के विकास के लिए काम कर रहा चैंबर चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में व्यापार को केवल वर्तमान मुनाफे तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। व्यापारियों को अपने कारोबार को एक मजबूत ब्रांड और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी विरासत के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ उनके व्यावसायिक विकास, आधुनिक सोच और भविष्य की तैयारी के लिए भी लगातार काम कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को विशेषज्ञों के अनुभव से सीखने, कारोबार की नई संभावनाओं को समझने और आपसी संपर्क के जरिए नए अवसर तलाशने का मौका मिलता है। बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी हुए शामिल कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, सलाहकार तिलोकचंद बरड़िया, अमर गिदवानी, किशोर आहूजा, चंदर विधानी, अरविंद जैन, संतोष जैन और लखमशी पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, कपिल दोशी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, राजीव खत्री, विकास पंजवानी, कौशल तारवानी, अनिल केवलानी, ईश्वर अग्रवाल, महेंद्र बागरोडिया, विनय कुमार साहू, राजेश सेतपाल और जितेंद्र शादीजा समेत चैंबर के कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला चैंबर की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी और कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल भी शामिल हुईं। इसके अलावा कई व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ, मार्बल एंड टाइल्स व्यवसायिक संघ, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, रविभवन व्यापारी संघ, रायपुर साइकिल मर्चेंट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ के प्रतिनिधि शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *