Headlines

राधा-कृष्ण मंदिर के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग



नवापारा-राजिम| नगर में राधा-कृष्ण मंदिर के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में शनिवार को आग लगने से आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति निर्मित हो गई। तस्वीर में ट्रांसफार्मर के निचले हिस्से में आग की लपटें उठती और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। ट्रांसफार्मर के आसपास बिजली के तार भी फैले हुए हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त ट्रांसफार्मर आए दिन इस तरह की समस्या के कारण खतरे का संकेत देता रहता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में चिंता है। मंदिर के आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना को गंभीरता से लेने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की जांच करनेकी मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *